बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे शिवाशीष मिश्रा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल शिवाशीष के पिता के निधन की खबर सामने आई है। पिता के निधन की जानकारी खुद शिवाशीष ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं उनके पोस्ट पर सेलेब्स शोक जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल 2 सितंबर को शिवाशीष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- उन्होंने कभी मुझे नहीं बताया कि जिंदगी कैसी जीनी है। बल्कि उन्होंने खुद जिंदगी जी और मुझे दिखाया कि जिंदगी कैसे जीते हैं। पापा आप मेरे आदर्श थे, आप हमेशा दिल में रहेंगे। जय श्री महाकालेक्शवर, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'
बिग बॉस 12 - बता दें कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि शिवाशीष का निधन कब और कैसे हुआ है। शिवाशीष के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। शिवाशीष के पिता के निधन की खबर पर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर समेत सितारों ने दुख व्यक्त किया है।
tags - Bigg Boss 13 Contestants,Bigg Boss 2019 Contestants List,Official Name Of Bigg Boss Season 13 Contestants,BB 13 Contestants,Date,Bigg Boss 13 Contestants Name List,Official Name of Bigg Boss 13 Contestants 2019,Timing,Theme,Bigg Boss 13 Winner Name

No comments:
Post a Comment